बरेली

आर्य समाज अनाथालय में गौशाला का उद्घाटन

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। आर्य समाज अनाथालय के तत्वावधान में संचालित गुरुकुल विरजानन्द सांगोपांग वेद गुरुकुलम में शनिवार को गौशाला का विधिवत उद्घाटन किया गया।
उद्घाटन पुलिस अधीक्षक लखनऊ श्रीमती आरुषि और उनके पति के करकमलों से हुआ। इससे पूर्व आचार्य अखिलेश मेधावी के ब्रह्मत्व में वैदिक मंत्रों के साथ यज्ञ हुआ, जिसके मुख्य यजमान श्रीमती आरुषि और उनके पति रहे। इसके बाद आचार्य अखिलेश मेधावी और उनकी पत्नी ने गौ पूजन कर गौशाला का उद्घाटन किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता अनाथालय के प्रधान महेश गंगवार ने की, मंच संचालन आचार्य ओंकार ने किया।
इस दौरान आचार्य सम्राट चंद्रगुप्त मौर्य, उज्जवल तिवारी, घनश्याम आर्य, दीपक गोयल, सुरेश चंद्र आर्य, सुरेश कुमार अग्रवाल, प्रदीप सहित बरेली की अन्य आर्य समाजों के प्रधान, कार्यकर्ता और पुरोहित मौजूद रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button