साहेबगंज
ग्रामीण क्षेत्रों में साइबर अपराध को लेकर पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
साहिबगंज जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों में रविवार को मुफ्फसिल थाना प्रभारी अनीश कुमार पांडेय के नेतृत्व में साइबर ठगी से बचाव को लेकर जागरूकता कार्यक्रम चलाया गया।थाना क्षेत्र के छोटी कोदरजन्ना चांदनी चौक के समीप बड़ी इमामबाड़ा के पास आयोजित कार्यक्रम में थाना प्रभारी ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि साइबर अपराधी तरह-तरह का झांसा देकर लोगों की गाढ़ी कमाई बैंक खाते से उड़ा देते हैं।उन्होंने साइबर ठगी से बचने के उपाय विस्तार से बताए।आगे कहा कि यदि ठगी होती है तो तुरंत हेल्पलाइन नंबर 1930 पर सूचना दें।वहीं ASI उमाकांत ओझा ने बताया कि आजकल ग्रामीण क्षेत्रों में घरेलू महिलाओं को निशाना बनाकर अज्ञात महिलाएं बर्तन डबल करने और सोने-चांदी के आभूषण साफ करने के नाम पर लाखों की ठगी कर फरार हो जाती हैं,महिलाओं को भी इससे सचेत रहने की जरूरत है।SI विक्रम कुमार ने भी साइबर ठगी से बचने के टिप्स दिए।वही मौके पर ASI केशव मालाकार,यारानुल हक, कामरान अहमद,कैयुम अकरम,दिलकश खान,राजू, सद्दाम हुसैन,जिलानी,हसीब,अज़ीज़,शेख साबीर,प्रिंस,शेख रफीक सहित दर्जनों ग्रामीण उपस्थित थे।



