
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
साहिबगंज जिला में झारखंड जर्नलिस्ट एसोसिएशन JJA जिला इकाई साहिबगंज के तत्वावधान में रविवार को संगठन के सदस्य विकास कुमार शर्मा के आवास पर प्रतिनिधिमंडल पहुंचा।विकास कुमार शर्मा लंबे समय से अस्वस्थ हैं और फिलहाल स्वास्थ्य लाभ कर रहे हैं।इस दौरान JJA के साहिबगंज जिला प्रभारी शौकत खान,प्रदेश सचिव अरविंद ठाकुर,प्रदेश मीडिया प्रभारी प्रवीण कुमार, जिलाध्यक्ष चंदन सिंह,महासचिव रब नवाज आलम,जिला सचिव मो.गुलजार,जिला उपाध्यक्ष मो. अफसर अली,जिला कोषाध्यक्ष अमित कुमार सिंह,जिला सचिव आलोक कुमार समेत संगठन के अन्य पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहे।प्रतिनिधिमंडल ने उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली और शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।पदाधिकारियों ने उनका हौसला बढ़ाते हुए कहा कि इस कठिन समय में पूरा संगठन उनके साथ खड़ा है।वहीं विकास कुमार शर्मा ने कुशलक्षेम पूछने और हौसला बढ़ाने के लिए JJA के सभी पदाधिकारियों व सदस्यों का आभार व्यक्त किया।



