खैरथल

अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महिला फेडरेशन ने धूमधाम से मनाया नंद उत्सव

श्रीकृष्ण की अनुपम झांकी सजाकर केक और मक्खन का लगाया भोग

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
खैरथल। अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महिला फेडरेशन जिला खैरथल की ओर से संस्था की वरिष्ठ उपाध्यक्ष कांता महावर एवं मनीषा महावर के निवास पर नंद उत्सव बड़ी धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम के दौरान घर को आकर्षक ढंग से सजाया गया तथा भगवान श्रीकृष्ण की अनुपम झांकी सजाकर श्रद्धालुओं का मन मोह लिया।

नंद उत्सव के अवसर पर महिलाओं ने भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना कर केक एवं मक्खन का भोग लगाया। इस दौरान भगवान श्रीकृष्ण के जन्म की खुशियां मनाते हुए सभी सदस्यों ने एक-दूसरे को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में भक्ति और उत्साह का माहौल रहा तथा महिलाओं ने भगवान श्रीकृष्ण के प्रति अपनी श्रद्धा प्रकट करते हुए उत्सव को खुशी और हर्षोल्लास के साथ मनाया।
संस्था की सदस्यों ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव प्रेम, भाईचारे और सद्भावना का संदेश देता है। ऐसे धार्मिक आयोजनों से समाज में आपसी प्रेम और एकजुटता की भावना मजबूत होती है।
इस अवसर पर ज्योति गुप्ता, ज्योति महावर, राधा महावर, बीना गर्ग, संतोष खंडेलवाल, रेखा महावर, रेनू अग्रवाल, अनीता अग्रवाल, रजनी महावर, अरुणा महावर, एकता खंडेलवाल, सारिका अग्रवाल, संजू महावर, रिंकू महावर, श्वेता, उषा, सरोज, मीरा, सोनू महावर सहित संस्था की अनेक सदस्याएं उपस्थित रहीं। सभी ने उत्साहपूर्वक नंद उत्सव में भाग लिया और भगवान श्रीकृष्ण से सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button