बरेली
जिला जेल में निरक्षर बंदियों को साक्षर बनाने का अभियान
50 बंदी ले रहे हैं शिक्षा जिसमें पांच महिला बंदी भी शामिल

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बरेली। जिला कारागार बरेली में बंदियों की शिक्षा, सुधार और कौशल विकास के कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं।
जेल अधीक्षक आलोक कुमार शुक्ला ने बताया कि 11 अगस्त 2026 से निरक्षर बंदियों को साक्षर बनाने का कार्यक्रम शुरू किया गया है, जिसका उद्घाटन जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव जया प्रियदर्शिनी ने किया था। वर्तमान में 50 निरक्षर बंदी, जिनमें 05 महिला बंदी भी शामिल हैं, को साक्षर किया जा रहा है। ये बंदी 20 सितंबर 2026 को नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत नवसाक्षर परीक्षा में शामिल होंगे।
8 जून 2026 को अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर कोमल फाउंडेशन फिरोजाबाद द्वारा सुलेख प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें 50 नवसाक्षर बंदियों ने भाग लिया। प्रथम स्थान बंदी साहिल, द्वितीय राशिद और तृतीय कृष्ण कुमार ने प्राप्त किया। विजेताओं को फाउंडेशन अध्यक्ष अश्विनी कुमार भदौरिया ने प्रमाण-पत्र दिए। मुख्य अतिथि जया प्रियदर्शिनी ने बंदियों से समय व्यर्थ न गंवाकर पढ़-लिखकर अच्छा इंसान बनने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में सेवानिवृत्त जेल अधीक्षक मो. अकरम खां का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम में जेलर सुशील कुमार वर्मा, डिप्टी जेलर राघवेंद्र सिंह वर्मा, वीरेश्वर प्रताप सिंह, सौमित्रदेव त्रिपाठी, देवदत्त, यादवेंद्र मोहन, राजीव त्यागी, राहुल मिश्रा, संजीव गंगवार, रामगोपाल सिंह और अशोक कुमार शुक्ला आदि मौजूद रहे।




