
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
साहिबगंज 2026 तक भारत को कालाजार मुक्त कराने के लक्ष्य को लेकर सोमवार को ICMR की टीम साहिबगंज पहुंची,टीम में सेंट्रल, स्टेट और WHO के सदस्य शामिल थे।टीम का नेतृत्व कर रही डॉ. मिताली चटर्जी के साथ डॉ.सूर्या ज्योति चौधरी,सुतापा राय,शिशिर कुंडू ने सदर अस्पताल का दौरा किया।उन्होंने पैथो लैब की स्थिति और कालाजार जांच प्रक्रिया का अवलोकन किया,इस दौरान सिविल सर्जन डॉ.रामदेव पासवान भी मौजूद थे।टीम ने लैब से जुड़े कर्मियों को प्रशिक्षण दिया,सिविल सर्जन ने बताया कि कालाजार डायग्नोसिस में कभी-कभी विरोधाभास होता है,प्रशिक्षण से कोई केस मिस नहीं होगा और लेप्रोसी व KPDL के केस को अलग किया जा सकेगा।वही डॉ. मिताली चटर्जी ने कहा कि कालाजार मुक्त भारत के तहत वर्कशॉप किया गया है।3वर्षों के संघर्ष के बाद 2026 में भारत कालाजार मुक्त हो जाएगा। साहिबगंज का लैब देश के बड़े शहरों को छोड़कर सबसे अच्छा है और एक उत्कृष्ट उदाहरण है।



