साहेबगंज
हस्तीपाड़ा में पूर्व मंत्री आलमगीर आलम ने किया जनसंपर्क
SIR के साथ सुनी ग्रामीणों की जनसमस्याएं

जन संवाद में उमड़ा जनसैलाब, ग्रामीणों ने रखीं क्षेत्र की समस्याएं
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
साहिबगंज जिला के बरहरवा प्रखंड अंतर्गत हस्तीपाड़ा पंचायत में गुरुवार 24 सितंबर 2026 को पूर्व मंत्री झारखंड सरकार के आलमगीर आलम ने धर्मपुर पुल के समीप ग्रामीणों से जनसंपर्क एवं जन संवाद किया।इस दौरान जन संवाद में बड़ी संख्या में ग्रामीणों की मौजूदगी रही और जनसैलाब उमड़ पड़ा,स्थानीय कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों ने पूर्व मंत्री आलमगीर आलम का बुके देकर व माला पहनाकर एवं साल ओढ़ाकर गर्मजोशी से स्वागत किया।
जनसंपर्क के दौरान पूर्व मंत्री ने ग्रामीणों से सीधे संवाद कर उनकी विभिन्न जनसमस्याओं को सुना तथा उनके समाधान को लेकर आवश्यक पहल का भरोसा दिलाया।ग्रामीणों ने सड़क,नाली,पेयजल,बिजली की जर्जर तार,आवागमन सहित अन्य बुनियादी सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं को उनके समक्ष रखा।पूर्व मंत्री ने ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विषयों पर आवश्यक जानकारी ली और समस्याओं के समाधान के लिए संबंधित विभाग एवं अधिकारियों के समक्ष मामला रखने का आश्वासन दिया।इस दौरान मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण SIR को लेकर भी ग्रामीणों को विस्तार से जानकारी दी गई।पूर्व मंत्री ने SIR नोटिस के महत्व,मतदाता सूची में नाम के सत्यापन तथा आवश्यक दस्तावेजों के संबंध में ग्रामीणों को जागरूक किया।उन्होंने बताया कि जिन मतदाताओं को SIR से संबंधित नोटिस प्राप्त हुआ है,वे नोटिस में दिए गए निर्देशों के अनुसार निर्धारित समय एवं स्थान पर संबंधित पदाधिकारी के समक्ष उपस्थित होकर आवश्यक कागजात प्रस्तुत करें।नाम,पता,जन्म संबंधी जानकारी तथा मतदाता सूची से जुड़े उपलब्ध प्रमाणों को सही एवं स्पष्ट रूप से प्रस्तुत करने की जानकारी भी दी गई।जनसंपर्क के दौरान जिन ग्रामीणों के नाम या विवरण में किसी प्रकार की त्रुटि,विसंगति अथवा दस्तावेज से संबंधित समस्या थी,उनकी समस्याओं को समझकर उन्हें संबंधित प्रक्रिया की जानकारी दी गई।ग्रामीणों से अपील की गई किSIRप्रक्रिया को लेकर किसी भी प्रकार की अफवाह या भ्रम में न पड़ें तथा सही जानकारी के लिए अपने संबंधित BLO एवं कांग्रेस के BLA-2 से संपर्क करें।
आगे पूर्व मंत्री आलमगीर आलम ने कहा कि किसी भी योग्य मतदाता को जानकारी के अभाव में परेशानी नहीं होनी चाहिए,SIR प्रक्रिया के दौरान ग्रामीणों को सही जानकारी उपलब्ध कराने के साथ-साथ उनकी स्थानीय जनसमस्याओं को सुनना और उनके समाधान के लिए आवश्यक पहल करना भी जरूरी है,उन्होंने कहा कि जनता से सीधा संवाद क्षेत्र की वास्तविक समस्याओं को समझने का महत्वपूर्ण माध्यम है।वही ग्रामीणों के आह्वान पर पूर्व मंत्री आलमगीर आलम ने अगलोई पंचायत की जर्जर सड़क का भी जायजा लिया,उन्होंने सड़क की स्थिति का निरीक्षण करते हुए ग्रामीणों से जानकारी ली और समस्या के समाधान के लिए आवश्यक पहल करने तथा जल्द समाधान का आश्वासन दिया।वही मौके पर जिला अध्यक्ष सह विधायक प्रतिनिधि बरकत खान,प्रखंड अध्यक्ष रंजीत टुडू,प्रखंड 20 सूत्री अध्यक्ष अशोक कुमार दास,मोफक्कर हुसैन,मो.नसीरुद्दीन,अब्दुल कादिर,मो.सफातुल्लाह, मोरसलिम खान,मो.अख्तरूल,नवीद अंजुम,दिलदार, हेमातूर रहमान,मेहफ़ूज़,सुकुर,मंसूर रहमान,परवेज, शेखावत,शकील अहमद,शकील,नेहाल अख्तर,शारिक रब्बानी,आलमगीर मंसूरी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता एवं ग्रामीण मौजूद रहे।



