भरत पुर

स्टोन कटिंग यूनिट में रात का धावा: ताले तोड़कर कंप्यूटर से नकदी तक ले गए चोर ।

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

बयाना-भरतपुर रोड पर बिडयारी स्थित पहाड़पुर सीएनसी स्टोन आर्ट फाउंडेशन में वारदात, एफएसएल और एमओबी टीम ने जुटाए साक्ष्य
बयाना। बयाना-भरतपुर रोड पर बिडयारी स्थित पहाड़पुर सीएनसी स्टोन आर्ट फाउंडेशन की स्टोन कटिंग यूनिट में अज्ञात चोरों ने रात के अंधेरे में धावा बोल दिया। 25 और 26 सितंबर की दरम्यानी रात चोर ऑफिस के ताले तोड़कर अंदर घुसे और कंप्यूटर उपकरणों, मशीनरी के टूल्स सहित नकदी पर हाथ साफ कर फरार हो गए। सुबह ताले टूटे मिलने पर चोरी की वारदात का पता चला।
चोर यूनिट से कंप्यूटर, सीपीयू, प्रिंटर, दो ग्राइंडर, इन्वर्टर-बैटरी और सीएनसी मशीनों के टूल्स चोरी कर ले गए। इसके अलावा ऑफिस में रखे करीब 35 हजार रुपए नकद भी चोरों ने पार कर दिए। एक ही रात में जरूरी इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों से लेकर मशीनों के सामान और नकदी तक चोरी होने से यूनिट संचालकों में चिंता है।
सुबह चौकीदार टीकम सिंह सैनी ने ऑफिस के ताले टूटे देखे। उसने तत्काल यूनिट के डायरेक्टर दिनेश चंद्र अग्रवाल को सूचना दी। इसके बाद अग्रवाल ने कोतवाली थाने पहुंचकर अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कराया।
सूचना मिलते ही एसएचओ रामगिलास गुर्जर पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। भरतपुर से एफएसएल और एमओबी टीम को भी बुलाया गया, जिन्होंने मौके से आवश्यक साक्ष्य जुटाए। पुलिस आसपास के क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों और अन्य सुरागों के आधार पर चोरों की पहचान करने में जुटी है।
पुलिस के सामने अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि चोरों को यूनिट में रखे उपकरणों और सीएनसी मशीनों के टूल्स की जानकारी कैसे मिली और वारदात को अंजाम देने के बाद वे किस रास्ते से फरार हुए।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button