सांसद—विधायक ने किया मेधावियों का सम्मान

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
कैराना। गांव भूरा स्थित मौलाना कामिल मुनव्वर हसन इंटर कॉलेज परिसर में मुस्लिम गुर्जर एजुकेशनल एंड वेलफेयर सोसाइटी के तत्वावधान में प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर सांसद व विधायक ने छात्र—छात्राओं को सम्मानित किया।
गांव भूरा में कॉलेज परिसर में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता मौलाना आकिल ने की। इस अवसर पर सांसद इकरा हसन ने संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा व्यक्ति के जीवन को आगे बढ़ाने का सबसे महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने विद्यार्थियों से मेहनत जारी रखते हुए अपने निर्धारित लक्ष्य को हासिल करने का आह्वान किया। विधायक नाहिद हसन ने सांसद इकरा हसन की ओर से कॉलेज के निर्माण कार्य में सहयोग के लिए 10 लाख रुपये देने की घोषणा की। कार्यक्रम में कमेटी के अध्यक्ष मौलाना डॉ. अब्दुल मालिक मुगीसी, नौशाद अली एडवोकेट, मुफ्ती इमरान खानपुर, मौलाना उमर, मौलाना आमिर, मौलाना इरफान, मौलाना इलियास आदि मौजूद रहे।
