धनबाद

धनबाद के गयापुल चौड़ीकरण को मिली हेमन्त कैबिनेट की मंजूरी, बैंक मोड़ से रांगाटांड तक रोजाना लगने वाले जाम से मिलेगी अब मुक्ति

कुंदन कुमार विश्वकर्मा

एनपीटी ब्यूरो, धनबाद+झा०खं०), हेमन्त सरकार ने गुरुवार को आयोजित कैबिनेट की बैठक में धनबाद को एक बड़ी सौगात दी है। धनबाद के गयापुल चौड़ीकरण के संशोधित बजट को हेमन्त कैबिनेट से मंजूरी दे दी है। इस मंजूरी के बाद अब शीघ्र ही गयापुल में नये अंडरपास का निर्माण कार्य शुरू हो जायेगा। धनबाद के बैंक मोड़ से रांगाटांड तक रोजाना लगने वाले जाम से अब धनबाद वासियों को मुक्ति मिलेगी। कैबिनेट से मिली मंजूरी के बाद अब नये अंडर पास निर्माण कार्य का रास्ता साफ हो चूका है। नये अंडर पास के बन जाने से गयापुल चौड़ी होगी। जिसके बाद जाम कि समस्या नहीं रहेगी.कैबिनेट की इसपर मुहर लग जाने पर धनबाद के निवर्तमान मेयर चंद्रशेखर अग्रवाल ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का आभार व्यक्त किया है. उन्होंने कहा कि झारखण्ड कैबिनेट ने धनबाद वासियों को बड़ी सौगात दी है। उन्होंने कहा कि गया पुल में नये अंडरपास की योजना के लिए पथ निर्माण विभाग ने 25 करोड़ रुपए का टेंडर निकाला था। चार बार से अधिक टेंडर पड़ा। हर बार सिंगल टेंडर पड़ने पर आखिरकार सरकार ने भी सिंगल टेंडर को स्वीकृति दी। हालांकि कंस्ट्रक्शन कम्पानी ने शेड्यूल रेट से 28 प्रतिशत से अधिक रेट कोट कर टेंडर डाला। नियम के अनुसार 18 प्रतिशत अधिक दर पर टेंडर आवंटन के लिए विभाग को कैबिनेट से मंजूरी लेनी होती है। जिसके बाद मंजूरी के लिए यह मामला कैबिनेट में गया और आज इसे मंजूरी मिल गई है। लगभग 32 करोड़ की लागत से अंडर पास का निर्माण होना है। निवर्तमान मेयर चंद्रशेखर अग्रवाल ने मीडिया को बताया कि गयापुल चौड़ी करण धनबाद वासियों के लिए बहू प्रतिक्षित मांग रही है, रोजाना सैकड़ों वाहनों की आवाजाही गयापुल से होती है। चौड़ीकरण के आभाव में रोजाना लोग जाम की समस्या से जूझते हैं, कैबिनेट की मंजूरी के बाद धनबाद वासियों में यह उम्मीद जगी है कि उन्हें नये अंडर पास के बन जाने के बाद जाम की परेशानी से निजात मिल जायेगा।

Show More

Nurul Islam

PRABHARI (MANDAL)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button