मथुरा

मथुरा हाइवे पर चलती कार में लगी आग, सवार सुरक्षित

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
मथुरा। थाना हाइवे के अंतर्गत नरहौली चौराहे पर अचानक चलती कार में आग लग गयी। धुआं निकलते देख तत्काल कार रोड किनारे रोक कार सवार परिवार सुरक्षित उतर गये। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दमकल बुला आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक कार जल गयी। बीसलपुर, पीलीभीत निवासी मोहम्मद इरफान, मोहम्मद आरिफ, रिहाना बानो और साहिल निवासीगण बीसलपुर, पीलीभीत क्विड कार में सवार होकर सवाई माधोपुर जा रहे थे। कार हाइवे होते हुए नरहौली चौराहे के समीप से गुजर रही थी, तभी अचानक कार में धुआं के साथ ही चिंगारी निकलने लगीं। इसे देख कार सवारों ने बिना समय गंवाये कार रोड किनारे रोकी और उसमें से सुरक्षित उतर गये। देखते ही देखते कार में लगी आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। इसके चलते कुछ देर के लिये वहां होकर गुजरने वाले वाहन जहां के तहां रुक गये। सूचना पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक हाइवे अरविंद कुमार निर्वाल ने तत्काल अग्निशमन दमकल बुला कर आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक तक कार बुरी तरह जल चुकी थी। पुलिस ने कार को एक ओर हटवाते हुए यातायात सुचारू कराया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button