दिल्लीराजनीतिराष्ट्रीय

राहुल गांधी के आवास पर इंडी गठबंधन के नेताओं की चाय पर चर्चा

नई दिल्ली। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने आज मंगलवार, 13 अक्टूबर को नई दिल्ली स्थित अपने आवास पर इंडी गठबंधन के नेताओं, छात्र संगठनों और सिविल सोसाइटी के सदस्यों के लिए चाय का आयोजन किया।
राहुल गांधी के आवास पर चाय पर चर्चा में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, सोनिया गांधी, शशि थरूर और सचिन पायलट समेत पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेता भी इसमें शामिल हुए।
इंडी गठबंधन के नेताओं में फखऊ नेता तेजस्वी यादव और मनोज झा, रढ सांसद और नेता, ळटउ की महुआ मोइत्रा, उढक-ट के एम ए बेबी और उढक के डी राजा भी शामिल रहे।
कठऊक गठबंधन का आगे का एजेंडा-कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पवन खेड़ा ने आगे का एजेंडा बताते हुए कहा, ‘एजेंडा यह है कि आने वाले दिनों में इसे कैसे आगे बढ़ाया जाए। पूरा देश हमसे उम्मीद कर रहा है कि हम अपनी आवाज उठाएंगे, सही तरीके से उठाएंगे और देश के लोकतंत्र को बचाएंगे।’
राहुल गांधी के घर पर ‘हाई टी’ मीटिंग के लिए जाते हुए कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा, ‘मैं अभी मीटिंग में जा रहा हूं, जो चीज अभी हुई ही नहीं, उसके बारे में मैं आपको क्या बता सकता हूं? यह संदेश इतना अहम है कि इसके लिए लगातार कोशिश की जानी चाहिए। यही संदेश है।’ कांग्रेस समेत इंडी गठबंधन के नेता लगातार चुनाव आयोग पर सवाल उठा रहे हैं और स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन को रद करने की मांग कर रहे हैं। विपक्ष इस मुद्दे को लेकर लगातार मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ मोर्चा खोले हुए है और उनके इस्तीफे की मांग कर रहा है।
पीयूष गोयल ने राहुल गांधी को बताया ‘रेड फ्लैग’-राहुल गांधी के विरोध प्रदर्शन को लेकर केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा, ‘मैं राहुल गांधी को इन 10 सवालों का जवाब देने की चुनौती देता हूं… कई लोग राहुल गांधी को सबसे बड़ा ‘रेड फ्लैग’ (अशुभ संकेत) मानते हैं, जिनकी वजह से कांग्रेस बार-बार हार रही है। युवा पीढ़ी ‘रेड फ्लैग’ को अशुभ संकेत मानती है। राहुल गांधी कांग्रेस के लिए सबसे बड़ा ‘रेड फ्लैग’ हैं।’

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button