शामली

हिंदू महिला महाविद्यालय में डांडिया रास की धूम

छात्राओं ने पारंपरिक परिधानों में दीं आकर्षक प्रस्तुतियां, मां दुर्गा की आराधना की

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

शामली। शहर के हिंदू महिला महाविद्यालय में नवरात्र के अवसर पर मां दुर्गा की आराधना और डांडिया रास का आयोजन किया गया। पारंपरिक परिधानों में सजी छात्राओं ने विभिन्न गीतों पर डांडिया खेलकर समां बांध दिया। उत्साह और उल्लास से सराबोर महाविद्यालय परिसर डांडिया और गरबा के रंग में रंगा नजर आया।

कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. मंजू गर्ग ने मां दुर्गा का पूजन कर किया। इसके बाद दुर्गा आरती और लक्ष्मी-गणेश पूजन हुआ। छात्राओं ने विभिन्न गीतों पर आकर्षक प्रस्तुतियां दीं। शिक्षिकाएं भी जयपुरी परिधानों में नजर आईं और छात्राओं के साथ डांडिया खेलकर उत्सव की खुशियां साझा कीं।

महाविद्यालय परिसर में विभिन्न व्यंजनों के स्टॉल भी लगाए गए, जिनका सभी ने आनंद लिया। प्राचार्या डॉ. मंजू गर्ग ने कहा कि ऐसे आयोजनों का उद्देश्य सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करने के साथ समाज में एकता, सौहार्द और सामूहिकता की भावना को बढ़ावा देना है। डांडिया भारतीय संस्कृति का महत्वपूर्ण हिस्सा है, जो लोगों को एक-दूसरे से जोड़ने का संदेश देता है। कार्यक्रम में महाविद्यालय का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।

 

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button