बरेली

आईडीबीआई बैंक की हिस्सेदारी बिक्री के विरोध में बैंककर्मियों ने बांधे काले फीते

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली । आईडीबीआई बैंक की हिस्सेदारी विदेशी निजी कंपनी को बेचने के प्रस्ताव के विरोध में शुक्रवार को बरेली सहित देशभर में बैंक अधिकारियों-कर्मचारियों ने काले फीते बांधकर विरोध जताया। प्रदर्शन यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) के आह्वान पर हुआ।
UFBU का कहना है कि सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक किसानों, छोटे व्यापारियों, महिलाओं और कमजोर वर्गों को सुलभ बैंकिंग सेवा देने के साथ वित्तीय समावेशन में अहम भूमिका निभाते हैं। ऐसे में हिस्सेदारी बिक्री जनहित से जुड़ा विषय है।
जिला संयोजक नवींद्र कुमार ने सरकार से प्रस्ताव पर पुनर्विचार की मांग की। UFBU अध्यक्ष पीके माहेश्वरी ने सार्वजनिक स्वामित्व की रक्षा पर जोर दिया। महिला प्रकोष्ठ संयोजक रश्मि शर्मा ने कहा कि सार्वजनिक बैंक महिला सशक्तीकरण में महत्वपूर्ण हैं। उपाध्यक्ष संतोष तिवारी ने एकजुटता को सार्वजनिक बैंकिंग की रक्षा के लिए जरूरी बताया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button