पाकुड़

डीसी-एसपी ने अमड़ापाड़ा दुर्गा पूजा पंडाल का किया निरीक्षण, भव्य सजावट की सराहना, श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा सुनिश्चित करने पर दिया जोर

The DC and SP inspected the Durga Puja pandal in Amrapara; they praised the grand decorations and emphasized ensuring the safety and convenience of the devotees.

  • नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
    अमड़ापाड़ा (पाकुड़)। दुर्गा पूजा की सप्तमी के अवसर पर उपायुक्त मेघा भारद्वाज एवं पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह ने अमड़ापाड़ा स्थित सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति के पंडाल का संयुक्त निरीक्षण किया। इस दौरान दोनों अधिकारियों ने मां दुर्गा के दर्शन कर जिले की सुख-समृद्धि एवं शांति की कामना की। उपायुक्त ने पंडाल की भव्य सजावट एवं बेहतर व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए समिति के सदस्यों के प्रयासों की प्रशंसा की। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा, भीड़ प्रबंधन एवं विधि-व्यवस्था का जायजा लिया। उपायुक्त ने कहा कि दुर्गा पूजा के दौरान महिलाओं, बच्चों एवं अन्य श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने लोगों से सतर्कता बरतते हुए शांतिपूर्ण माहौल में पर्व मनाने की अपील की। इस अवसर पर पूजा समिति की ओर से उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक को पुष्प भेंट कर तथा चुनरी पहनाकर सम्मानित किया गया। अधिकारियों ने पूजा के दौरान बेहतर प्रबंधन बनाए रखने पर जोर दिया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button