ललितपुर

नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्त पर बीएनएस और पॉक्सो एक्ट के तहत दर्ज है मुकदमा

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
ललितपुर। थाना बानपुर पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में वांछित चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को ग्राम वीर से गिरफ्तार कर नियमानुसार कार्रवाई करते हुए न्यायालय के समक्ष पेश किया। एसपी संजीव कुमार बाजपेई के निर्देशन में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में एएसपी कालू सिंह तथा सीओ महरौनी अरविन्द कुमार पाण्डेय के पर्यवेक्षण में थाना बानपुर पुलिस ने कार्रवाई की। थाना बानपुर में दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 248/26 में बीएनएस की धारा 137(2), 87 और 65(1) तथा पॉक्सो एक्ट की धारा 3/4(2) के तहत आरोपी वांछित था। गिरफ्तारी की कार्रवाई थानाध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह ने पुलिस टीम के साथ की। आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद नियमानुसार न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई संबंधित प्रक्रिया के अनुसार की जाएगी।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button