मथुरा

दिव्यांग को आत्मनिर्भर बनाना सच्ची समाज सेवा

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
मथुरा। वृंदावन में वात्सल्य ग्राम स्थित वैशिष्ट्यम पुनर्वास केंद्र के नवीन भवन का लोकार्पण  साध्वी ऋतंभरा के सानिध्य में ब्रजतीर्थ विकास परिषद के उपाध्यक्ष शैलजाकांत मिश्रा ने शिलापट का अनावरण कर किया। इस दौरान साध्वी ऋतंभरा ने कहा कि वैशिष्ट्यम का शुभारंभ वात्सल्य ग्राम के पालने में आए दिव्यांग बालकों की देखभाल शिक्षा के लिए किया गया था। किंतु आज यह सेंटर समाज के सैकड़ों बच्चों को दिशा देकर स्वावलम्बी बना रहा है। यहां से प्रशिक्षित 20 बच्चे अपने पैरों पर खड़े होकर व्यवसाय कर रहे हैं। दो बेटियों ने इंटरनेशनल स्तर पर खेलों में गोल्ड मेडल प्राप्त किए हैं और यह सब समाज के सहयोग से ही हुआ है जब एक सक्षम किसी एक अक्षम का हाथ थाम लेता है तो वह भी सक्षम हो जाता है। मुख्य अतिथि शैलजा कान्त मिश्र ने कहा कि आज वैशिष्ट्म के पुनर्वास केंद्र का अवलोकन कर मन प्रसन्न हो गया। साध्वी ऋतंभरा द्वारा किए गए सेवा कार्य अद्भुतीय एवं अकल्पनीय होते हैं। यह पुनर्वास केंद्र दिव्यांग बच्चों का भविष्य निर्माण करेगा तथा यहां से टीचर ट्रेनिंग लेकर निकलेंगे तो समाज के अन्य दिव्यांग जनों को दिशा देने का कार्य करेंगे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button