झारखंड में डॉक्टरों का अल्टीमेटम, 15 दिसंबर से कार्य बहिष्कार की चेतावनी
नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
रांची। झारखंड के चिकित्सकों ने लंबित मांगों को लेकर राज्य सरकार को 14 दिसंबर 2026 तक का अल्टीमेटम दिया है। चिकित्सक संगठनों ने चेतावनी दी है कि मांगों पर ठोस कार्रवाई नहीं होने पर 15 दिसंबर से राज्यव्यापी कार्य बहिष्कार किया जायेगा। चिकित्सकों की प्रमुख मांगों में झारखंड मेडिकल प्रोटेक्शन एक्ट लागू करना, समय पर पदोन्नति, नियमित नियुक्तियों के लिए भर्ती कैलेंडर जारी करना तथा जूनियर और महिला चिकित्सकों की समस्याओं का समाधान शामिल है। इसके अलावा अस्पतालों के पंजीकरण की प्रक्रिया सरल बनाने, सिंगल विंडो सिस्टम लागू करने और आयुष्मान भारत योजना के तहत अस्पतालों के लंबित भुगतान का निपटारा करने की मांग भी उठाई गई है। चिकित्सक संगठनों ने सरकार से निर्धारित समय-सीमा के भीतर सभी मांगों पर ठोस निर्णय लेने की अपील की है।


