पाकुड़

मां दुर्गा के दरबार में पहुंचे समाजसेवी लुत्फुल हक, सुख-शांति और समृद्धि की कामना

Social worker Lutful Haque visits Goddess Durga’s shrine; prays for happiness, peace, and prosperity.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। दुर्गापूजा की सप्तमी के अवसर पर समाजसेवी लुत्फुल हक ने रेलवे कॉलोनी स्थित नारी शक्ति दुर्गा पूजा पंडाल पहुंचकर मां दुर्गा के दर्शन किए और क्षेत्र में सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। इस दौरान पूजा समिति की अध्यक्ष दीपाली साह ने चुनरी ओढ़ाकर और स्मृति चिह्न भेंट कर उनका स्वागत किया। इस अवसर पर लुत्फुल हक ने कहा कि मानवता से बड़ा कोई धर्म नहीं है। प्रेम, भाईचारा और सद्भाव ही समाज की असली ताकत हैं। उन्होंने सभी लोगों से आपसी विश्वास, सम्मान और सौहार्द बनाए रखने की अपील की। उनकी इस पहल ने सामाजिक एकता और साझा संस्कृति का संदेश दिया। दुर्गापूजा के पावन अवसर पर यह सहभागिता धार्मिक सद्भाव और आपसी भाईचारे की मिसाल बनी।

Show More

Nurul Islam

PRABHARI (MANDAL)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button