गाजियाबाद

ट्रोनिका सिटी लोनी में राममय हुआ माहौल, कलश यात्रा के साथ रामकथा शुरू

सैकड़ों महिलाओं ने लिया भाग, विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने पुष्पवर्षा कर किया स्वागत

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
लोनी (गाजियाबाद) :  ट्रोनिका सिटी में रविवार को धार्मिक श्रद्धा और उल्लास के बीच श्रीराम कथा का शुभारंभ हुआ। कथा के शुभारंभ से पूर्व भव्य मंगल कलश शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें सैकड़ों महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। जय श्रीराम के जयघोष से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया।
मातृशक्ति की अगुवाई में निकली कलश यात्रा में महिलाएं सिर पर मंगल कलश और हाथों में नारियल लेकर शामिल हुईं। शोभायात्रा ट्रोनिका सिटी के प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए कथा स्थल पर पहुंची। यहां पंडितों ने वैदिक मंत्रोच्चार और विधि-विधान के साथ कलश स्थापना कर श्रीराम कथा का शुभारंभ कराया।
कलश यात्रा के प्रारंभ होने से पूर्व कथा समिति के अध्यक्ष सतीश उपाध्याय और लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने पुष्पवर्षा कर मातृशक्ति का स्वागत किया। इस दौरान श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला और वातावरण श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा।
आयोजन को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए ट्रोनिका सिटी थाना पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए। पुलिसकर्मियों ने सुरक्षा के साथ यातायात व्यवस्था भी संभाली। पुलिस की सतर्कता के चलते कलश शोभायात्रा बिना किसी व्यवधान के संपन्न हुई।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button