बरेली
लंका दहन कर हनुमान जी ने रावण के अभिमान का जवाब दिया

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बरेली। पर्वतीय समाज द्वारा कुर्मांचल नगर में आयोजित रामलीला के पांचवें दिन राम-सुग्रीव मिलन, बाली वध, हनुमान-रावण संवाद, लंका दहन और विभीषण शरणागति प्रसंगों का भावपूर्ण मंचन हुआ।
मुख्य अतिथि डॉ. बृजेश यादव और विशिष्ट अतिथि डॉ. विनोद पागरानी रहे। साथ में भाजपा के पूर्व जिला मंत्री यतीन भाटिया और महापौर उमेश गौतम के निजी सचिव दिनेश पांडे मौजूद रहे। रावण बने चंद्र प्रकाश जोशी और हनुमान बने गर्वित जोशी के संवाद ने खूब तालियां बटोरीं। उद्घोषक पूरन दानू और सोमा परिहार ने अपनी भूमिका बखूबी निभाई।
पर्वतीय समाज के अध्यक्ष देवेंद्र सिंह दियोलिया ने बताया कि मुख्य अतिथि ने समाज को हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया है। महासचिव डॉ. नरेंद्र सिंह बिष्ट ने कहा कि सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता रामलीला को भव्य और सफल बनाने में पूरी मेहनत से लगे हैं।
इस अवसर पर कुंवर सिंह बिष्ट, इंदर सिंह बिष्ट, मदन सिंह पूर्व सभासद कैंट, उमेश बिनवाल, आनंद सिंह मेहता, चंद्रप्रकाश जोशी, तारा जोशी, जगदीश बिष्ट, भुवन पांडे, गोधन सिंह बिष्ट, राजू भट्ट, दीपक धौनी, महेश भट्ट, दीपक कलोनी आदि मौजूद रहे। हारमोनियम पर गिरीश पांडे, तबले पर हिमांशु नैलवाल के साथ दिव्या नैनवाल, नंदिनी अधिकारी, चंद्रा दियोलिया और मीडिया प्रभारी देवेंद्र रावत का विशेष योगदान रहा।




