महाराजा सूरजमल अखाड़ा गाँव रोरी मे पारम्परिक शस्त्र पूजन हुआ
शस्त्र पूजा केवल हथियारों की आराधना नहीं, बल्कि धर्म, सत्य और शोषित की रक्षा करने का संकल्प भी है - बाबा परमेन्द्र आर्य

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
मोदीनगर : गांव रोरी के महाराजा सूरजमल अखाड़े मे प्रतिवर्ष कि तरह शस्त्र पूजन महोत्सव पारम्परिक रीति से मनाया गया। मंत्रो उच्चारण कर पूजा कि गयी व सभी शस्त्रों को रोली से तिलक किया व कलावा बांधा गया और फूल माला चढ़ायें। पूजन उपरांत वक्ताओं ने अपने विचार रखे। अखाड़े के संचालक व श्योराण खाप चौधरी बाबा परमेन्द्र आर्य ने कहा शस्त्र पूजा केवल हथियारों की आराधना नहीं, बल्कि धर्म, सत्य और शोषित की रक्षा करने का संकल्प भी है। प्रत्येक नागरिक को अपनी व अपने परिवार की सुरक्षा करने का अधिकार है। कर्नल सुधीर चौधरी ने कहा सेना व पुलिस के जवान भी विजयदशमी के शुभ अवसर पर शस्त्रो की पूजा करते है। शस्त्र ही वीर योद्धाओं के आभूषण होते हैं। सैनिक हथियारों को अपने शरीर का अंग समझते है। बच्चों को अधिक से अधिक एनसीसी का प्रशिक्षण लेना चाहिए।
घणघस खाप चौधरी सुखपाल सिंह ने अपने सम्बोधन मे कहा प्रचिन काल मे गांव के अखाड़े खाप की सेना के ट्रेनिंग सेंटर होते थे। जब भी समाज पर कोई खतरा होता था तब खाप चौधरी के नेतृत्व मे पहलवान अग्रिम पंक्ति मे खडे होकर युद्ध लडते थे। श्योराण खाप चौधरी बाबा परमेन्द्र आर्य द्वारा संचालित महाराजा सूरजमल अखाड़े मे जो गतका खेल प्रतियोगति व कुश्ती दंगल कराया जाता है बहुत सराहनीय कार्य है। विजय दशमी पर शस्त्र पूजा करना हमारी धर्मिक परम्परा है। सहरावत खाप चौधरी वरुण सहरावत भौकारेडी ने कहा शस्त्र पुजा राजा महाराजा व योद्धा पुरातन काल से करते आ रहे हैं। ग्रामिण आंचल से ही सबसे अधिक योद्धा तैयार होते है। देश व समाज पर जब विपत्ति आती है तो ये योद्धा अपने देश व समाज की रक्षा के लिये अपनी जान की बाजी लगा देते हैं। हमें खेलों बढ़ावा देना चाहिए। खिलाडी सबसे अधिक अनुशासन में रहते हैं। तलवार बाजी भी एक खेल है। चौधरी ममता आर्या ने बताया विजय दशमी पर सभी योद्धा व किसान शस्त्र व औजार साफ कर उनकी देखभाल करते हैं। वक्ताओं के उद्बोधन के बाद अखाड़े के खिलाड़ीयों ने गतका खेल का प्रदर्शन किया जिसमे तलवार व लाठी चलकर सभी को अचंभित कर दिया। लड़कियों ने तलवारों की बहुत ही बहतरीन फाइट करी। कार्यक्रम के समापन पर गतका खेलने वाले सभी खिलाड़ियों को मेडल व पुष्कर देकर प्रोत्साहित किया गया। समाज में विशिष्ट कार्य करने वाले नागरिकों को श्योराण खाप का सम्मान प्रतीक भेंटकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अखिल भारतीय जाट महासभा से के महासचिव चौधरी शेर सिंह, जाट महासभा के अध्यक्ष चो.ओमपाल सिंह गुलिया, जाट समाज कल्याण सीमित के अध्यक्ष सतीश नेहरा, एकलव्य सहारा भाकियू , पप्पी नेहरा भाकियू, दुष्यंत चौधरी, कैप्टन रवि कुमार, विपिन राठी , मोनु करनावल, एडवोकेट संजीव चिकारा, चमन सिंह, डा. आशी, कमांडो मनोज शर्मा, विजय हिन्दुस्तानी, मास्टर प्रेमपाल, मनोज कुमार, वीरभान भाकियू , राहुल दुहाई भाकियू दीपक श्योराण, मा. लक्षमण सिंह राठी आदि उपस्थित रहे।




