गोड्डा

श्रीराम आश्रय ट्रस्ट ने दुर्गा पूजा के विजयादशमी पर बुजुर्गों में मिठाई का वितरण किया

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
गोड्डा। दुर्गा पूजा के विजयादशमी के पावन अवसर पर श्रीराम आश्रय ट्रस्ट द्वारा मिठाई वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रवण अग्रवाल की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के दौरान ट्रस्ट की ओर से सभी वृद्धजनों को प्रणाम करते हुए उनका आशीर्वाद लिया गया। सदस्यों ने संकल्प व्यक्त किया कि ट्रस्ट इसी प्रकार आगे भी वृद्धजनों की सेवा में प्रयासरत रहेगा। कार्यक्रम में मुख्य रूप से अध्यक्ष श्रवण अग्रवाल,  उपाध्यक्ष: डॉ. विपिन कुमार साह, सचिव उमेश शर्मा ने कहा कि दुर्गा पूजा के विजयादशमी के अवसर वृद्धा आश्रम के बुजुर्गों के बीच मिठाई का वितरण किया गया है। इसके पहले भी बुजुर्गों के बीच वस्त्र का वितरण किया गया था। विजयादशमी के मौके पर बुजुर्गों के संग समय व्यतीत करना अच्छा लगा। इसके साथ ही सभी बुजुर्गों को विजयादशमी की शुभकामनाएं दी गई है। दौरान सह-सचिव आकाश कुमार मंडल, कोषाध्यक्ष रणधीर जायसवाल, कार्यकारिणी सदस्य एवं अन्य उपस्थित गणमान्य व्यक्ति में  ठाकुर शिवेन्द्र सिंह, सुभाष चन्द्र दुबे परमानन्द बाबा उर्फ परमानन्द साह, प्रमोद वर्मा, अजय जायसवाल सहित कार्यक्रम में ट्रस्ट के अन्य सदस्य एवं स्थानीय लोग भी उपस्थित थे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button