शामली

पानीपत बाईपास फ्लाईओवर पर पलटी स्कॉर्पियो, दो युवकों की मौत, दो घायल

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
शामली। पानीपत बाईपास फ्लाईओवर पर बुधवार सुबह तेज रफ्तार स्कॉर्पियो डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे में चालक समेत दो युवकों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सरकारी अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
बुधवार सुबह करीब 10:30 बजे पानीपत की ओर से आ रही स्कॉर्पियो एन फ्लाईओवर पर डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि गाड़ी कई बार पलटी खाते हुए सड़क पर जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से घायलों को सरकारी अस्पताल पहुंचाया।
अस्पताल में चिकित्सकों ने चालक संदीप कुमार दुहन और अंकित निवासी रसालापुर, थाना बापौली, हरियाणा को मृत घोषित कर दिया। वहीं, गंभीर रूप से घायल मेजर और आतिश को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। पुलिस ने मृतकों और घायलों के परिजनों को सूचना दे दी है। सीओ हेमंत कुमार ने बताया कि परिजनों के पहुंचने के बाद मामले में आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button