बुलंदशहर

एमएलसी चुनाव को लेकर डीएम और एसएसपी ने पुलिस बल को किया ब्रीफ दिए कड़े निर्देश

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 

 

बुलन्दशहर : उत्तर प्रदेश विधान परिषद एमएलसी खण्ड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन-2026 को निष्पक्ष, शान्ति पूर्ण और सकुशल सम्पन्न कराने के लिए प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली है बुलन्दशहर के निकुंज हॉल में डीएम कुमार हर्ष, एवं एसएसपी दिनेश कुमार सिंह, द्वारा निर्वाचन ड्यूटी में तैनात पुलिस बल को ब्रीफ किया गया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए आगामी 23 अक्टूबर 2026 को सुबह 08:00 बजे से शाम 04:00 बजे तक मतदान प्रक्रिया चलेगी चुनाव को पारदर्शी ढंग से कराने के लिए जिले में 22 मतदान केन्द्र और 65 मतदेय स्थल पोलिंग बूथ बनाए गए है सुरक्षा और व्यवस्था बनाए रखने के लिए सात जोनल मजिस्ट्रेट, बीस सेक्टर मजिस्ट्रेट, 260 मुख्य कार्मिक और 28 रिजर्व कार्मिकों की तैनाती की गई है इसके अलावा सुरक्षा के लिहाज से जिले में अलग-अलग स्थानों पर 22 बैरियर लगाए गए है मोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक सामान पर पूरी तरह प्रतिबंध

जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिया है कि मतदान केन्द्र के कक्ष के अन्दर मोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक वस्तुएं, स्याही या अन्य कोई भी प्रतिबंधित सामग्री किसी भी परिस्थिति में अंदर नहीं ले जाने दी जाएगी इस बार चुनाव में कुल 17,686 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे, जिनमें 10,768 स्नातक मतदाता और 6,918 शिक्षक मतदाता शामिल है लापरवाही बरतने वालों पर होगी सख्त कानूनी कार्रवाई अधिकारियों ने पुलिस बल को हिदायत दी है कि सभी कर्मचारी समय से अपने निर्धारित ड्यूटी स्थल पर पहुंचें और पूरी सतर्कता व अनुशासन के साथ काम करें चुनाव को प्रभावित करने वाले असामाजिक तत्वों और संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष नजर रखी जाएगी शान्ति व्यवस्था भंग करने या मतदाताओं को प्रभावित करने की कोशिश करने वालों के खिलाफ नियमानुसार सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने सभी पुलिस कर्मियों को निर्देशित किया कि ड्यूटी के दौरान उनका आचरण पूरी तरह मर्यादित और निष्पक्ष होना चाहिए किसी भी राजनीतिक दल या प्रत्याशी के प्रति पक्षपात बर्दाश्त नहीं किया जाएगा इसके साथ ही चुनाव के दौरान अफवाहों और भ्रामक सूचनाओं को रोकने के लिए सोशल मीडिया पर भी विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए गए है ।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button