
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
खैरथल : जिला परिषद के होने वाले 25 सीटों के चुनाव के लिए जिला सचिवालय में जारी नामांकन प्रक्रिया के तहत गुरुवार को 69 आवेदन जमा हुए। जिला निर्वाचन सहायक अधिकारी शिवपाल जाट ने बताया की गुरुवार को 69 व बुधवार को 29 नामांकन पत्र दाखिल हुए है!हालांकि 71 उम्मीदवारों ने 98 फार्म भरे गए!कुछ उम्मीदवार ने दो दो फार्म जमा किये है। शुक्रवार को नामांकन का आखिरी दिवस है।
जाट ने बताया सामान्य पुरुष के आवेदन की राशि 500 रूपये व अन्य सभी वर्ग के लिए 250 रूपये की अमानत राशि की रसीद काटी जा रही है । उधर, पंचायती चुनावों में लोगो में भारी चहल पहल देखने को मिल रही है हैं। कलक्टर परिसर में मेले जैसा माहौल दिखाई दे रहा है।संभावित उम्मीदवार अपने साथ वाहनों का काफिला भी लेकर पहुंच रहे है!भीड़ को देखते हुए पुलिस की व्यवस्था करनी पड रही है।



