मथुरा

केलीकुंज आश्रम पहुंचे संत प्रेमानंद

पदयात्रा का जगह-जगह पुष्पवर्षा कर किया स्वागत

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
मथुरा। संत प्रेमानंद महाराज मांट क्षेत्र स्थित यमुना विहार आश्रम से अपनी पदयात्रा पूरी कर वृंदावन स्थित श्रीहित राधा केलीकुंज आश्रम आए हैं। उनके पुनः आश्रम आने और पदयात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में अभूतपूर्व उत्साह और उल्लास का माहौल देखने को मिला। संत के आगमन की सूचना मिलते ही परिक्रमा मार्ग पर भक्तों का तांता लग गया और पूरा क्षेत्र ‘राधे-राधे’ के जयकारों से गूंज उठा। संत प्रेमानंद महाराज के 14 दिन बाद पुनः आश्रम आने और इस विशेष पदयात्रा के दौरान सुदूर क्षेत्रों से पहुंचे भक्तों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। महाराज के सानिध्य और उनके दिव्य दर्शन पाकर श्रद्धालु धन्य हो गए। इस दौरान मार्ग में जगह-जगह भक्तों ने पुष्प वर्षा कर उनका भावुक स्वागत किया। संकीर्णन और जयकारों से पूरा वृंदावन परिक्रमा मार्ग भक्तिमय हो गया, जिससे एक बार फिर धर्मनगरी में आध्यात्मिक उल्लास का अनूठा दृश्य देखने को मिला।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button