पाकुड़
शिवू सोरेन चौक चला गया वाहन जांच अभियान, नियम उल्लंघन पर कार्रवाई की चेतावनी
A vehicle inspection drive was conducted at Shibu Soren Chowk; a warning was issued that action would be taken for any violation of rules.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। जिला परिवहन पदाधिकारी मोहम्मद मुजाहिद अंसारी के नेतृत्व में पुराने डीसी चौक एवं शिबू सोरेन चौक पर सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान मोटरसाइकिनंल, टोटो और चारपहिया वाहनों के कागजात एवं ड्राइविंग लाइसेंस की जांच की गई। बिना हेलमेट वाहन चलाने और आवश्यक कागजात नहीं रखने वालों पर जुर्माना लगाया गया। अधिकारी ने वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने की हिदायत देते हुए उल्लंघन करने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी। अभियान में सुरक्षा बल के जवानों सहित परिवहन विभाग के अधिकारी एवं कर्मी मौजूद थे।



