गोड्डा

सुरताल संग्राम में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, एपीओ एलपी ने किया पुरस्कार वितरण

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
गोड्डा। जिला स्तरीय सुरताल संग्राम प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के अंतर्गत गायन एवं अन्य सांस्कृतिक विधाओं में प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। प्रतियोगिता के परिणाम के आधार पर सफल प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। पुरस्कार वितरण एपीओ एलपी मनोहर के द्वारा किया गया। प्रतियोगिता के प्रमुख परिणाम 1. गायन प्रतियोगिता (सीनियर वर्ग)- प्रथम स्थान – अमन झा, प्लस टू उच्च विद्यालय रमला, गोड्डा – 100 अंक, द्वितीय स्थान – अनिका मरांडी, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, बोआरीजोर – 90 अंक- तृतीय स्थान – वर्षा कुमारी, प्लस टू उच्च विद्यालय, गर्ल्स मेहरमा – 80 अंक। सीनियर गायन स्पर्धा में राखी कुमारी, नेहा कुमारी और गंगामुनि सोरेन को प्रथम द्वितीय और क्रमशः तृतीय स्थान प्राप्त किया।
गायन प्रतियोगिता (जूनियर वर्ग) में  प्रथम स्थान – अनीषा हांसदा, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, बोआरीजोर – 70 अंक।द्वितीय स्थान -ज्योति हेम्ब्रम, उत्क्रमित उच्च विद्यालय, भलगोरा डूमरिया – 65 अंक। तृतीय स्थान – सफी प्रवीण, सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस, गोड्डा – 64 अंक। जूनियर नृत्य स्पर्धा में उत्क्रमित उच्च विद्यालय मदन चौकी कन्या विद्यालय की योगिता प्रथम,हंसिका कुमारी द्वितीय और निर्मला मरांडी को तीसरा स्थान मिला है।
शिक्षक एवं निर्णायक रहे उपस्थित
कार्यक्रम में शारीरिक शिक्षा शिक्षक अनंत कुमार यादव, सन्नी भारती, जहीर अब्बास, जहीर आलम, लल्लन कुमार, सावित्री सोरेन, संतोष कुमार, धर्मेंद्र  साह अनुपम मिश्रा एवं नीरज कुमार सिंह उपस्थित रहे। प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में धर्मेंद्र कुमार, उमर, ममता मिश्रा एवं संत लाल मुर्मू शामिल रहे। निर्णायकों ने प्रतिभागियों की प्रस्तुतियों का मूल्यांकन कर परिणाम निर्धारित करने में अपनी भूमिका निभाई। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों की संगीत एवं सांस्कृतिक प्रतिभा को प्रोत्साहित करना तथा उन्हें अपनी कला प्रदर्शित करने के लिए बेहतर मंच उपलब्ध कराना रहा। पुरस्कार वितरण के माध्यम से प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया गया। उपस्थित शिक्षकों एवं निर्णायकों ने विद्यार्थियों की प्रतिभा की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button