बरेली

बरेली IVRI के वैज्ञानिकों की ऐतिहासिक उपलब्धि

कुत्तों का स्वदेशी तकनीक से किया “कूल्हा प्रत्यारोपण

नेशनल प्रेस टाइम ,ब्यूरो ।

बरेली।  भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान (IVRI), इज्जतनगर, बरेली के वैज्ञानिकों ने देश में पशु चिकित्सा के क्षेत्र में ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है।

संस्थान के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. रोहित कुमार और उनकी टीम ने भारत में पहली बार कुत्तों के लिए स्वदेशी तकनीक से सफल “कूल्हा प्रत्यारोपण कर नया इतिहास रच दिया है। यह तकनीक न केवल पूरी तरह से देश में विकसित की गई है, बल्कि इसमें प्रयुक्त उपकरण और इम्प्लांट्स भी पूर्णतः स्वदेशी हैं।

संस्थान के निदेशक डॉ. त्रिवेणी दत्त ने इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर पूरी टीम को बधाई दी और इसे देश के लिए गौरवपूर्ण क्षण बताया। उन्होंने कहा कि यह तकनीक देश के करोड़ों डॉग ओनर्स के लिए वरदान साबित हो सकती है, विशेष रूप से उन पालतू या सेवा में लगे कुत्तों के लिए, जो हिप डिस्प्लेसिया या अन्य कूल्हा संबंधी बीमारियों से जूझ रहे हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button