
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
मुरादाबाद। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से गो सेवा आयोग के पदाधिकारियों ने छह महीने का काम बताया। मुख्यमंत्री ने उनके प्रयासों की तारीफ की और ज्यादा मेहनत करने को कहा। आयोग के सदस्य अपने काम की जानकारी दिए।
आयोग के सदस्य दीपक गोयल ने बातचीत में जानकारी दी
छह माह के कार्य का विवरण लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिले गो सेवा आयोग के पदाधिकारी प्रसन्न नजर आए। राजधानी में मुख्यमंत्री ने आयोग के प्रयासों की सराहना की। इस दिशा में और भी मेहनत का सुझाव दिया। आयोग के सदस्य दीपक गोयल ने बातचीत में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आयोग के अध्यक्ष श्याम बिहारी गुप्ता, उपाध्यक्ष महेश शुक्ला, सदस्य क्रमशः राजेश सेंगर, रमाकांत उपाध्याय और हमने अपने प्रयासों की जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने सभी का हौसला बढ़ाया और प्रधान और सचिवों के कार्य की सतत निगरानी पर जोर दिया।



