झामुमो की मजबूत सांगठनिक ढांचा तैयारी के ध्यानार्थ सदस्यता अभियान तेज, संयोजक मंडली के सदस्य बने पर्यवेक्षक

एनपीटी पाकुड़ ब्यूरो,
पाकुड़ जिला संगठन को मजबूती देने और सदस्यता अभियान की टारगेट को पूर्ण करने की परिपेक्ष के सापेक्ष संयोजक मंडली के प्रमुख अजीजुल ईस्लाम की अध्यक्षता में एक अहम बैठक की गई। वही बैठक में बतौर मुख्यातिथि लिट्टीपाड़ा विधानसभा क्षेत्र के विधायक हेमलाल मुर्मू भी अपनी भागीदारी सुनिश्चित किया। बैठक के दौरान झामुमो की चल रहे सदस्यता अभियान की समीक्षा उपरांत पाकुड़ इकाई के सांगठनिक ढांचा तैयारी के प्राथमिक तौर पर सदस्यता अभियान युद्घ स्तर पर चलाने व पंचायत कमिटी के गठन हेतू जिला संयोजक मंडली के सदस्यों को प्रखण्डवार पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया । वही झामुमो के प्रखण्ड पर्यवेक्षकों के रूप में जिला संयोजक मंडली के सदस्यों में से प्रखण्ड पाकुड़ के लिए झामुमो की पाकुड़ संयोजक मंडली के सदस्य हबीबुर्रहमान, श्याम यादव, एजाजुल ईस्लाम व मुकेश सिंह को नियुक्त किया गया। जबकि हिरणपुर प्रखण्ड के लिए बाबुधन मुर्मू, एजाजुल ईस्लाम व मुसलेद्दीन अंसारी को पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया। वही लिट्टीपाड़ा प्रखण्ड के लिए विधायक हेमलाल मुर्मू, हाजी समद अली व सुलेमान बास्की को पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया। जबकि अमड़ापाड़ा प्रखण्ड के लिए निशा शबनम हांसदा, सुनील टुडू व बाबुधन मुर्मू को पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया। वही महेशपुर प्रखण्ड के लिए हाजी समद अली, कुणाल अल्फ़्रेड हेम्ब्रम, सुलेमान बास्की व जोसेफिना हेम्ब्रम को पर्यवेक्षक के रूप में नियुक्त किया गया। जबकि पाकुड़िया प्रखण्ड के लिए हरिवंश चौबे व देवीलाल हांसदा को पर्यवेक्षक हेतु नियुक्त किया गया। वही विधायक हेमलाल मुर्मू ने कहा कि झारखण्ड मुक्ति मोर्चा की सदस्यता अभियान जारी है और पाकुड़ में सदस्यता अभियान के तहत करीब 60 हजार सदस्य बनाने की लक्ष्य है। साथ ही पंचायत कमिटी गठित करने के ध्यानार्थ संयोजक मंडली के सदस्यों को पर्यवेक्षक के रूप में नियुक्त किया गया है। बैठक में उल्लेखनीय पर्यवेक्षकों को जिम्मेदारी देते हुए सभी प्रखण्डों में 8 फरवरी से 18 फरवरी तक सदस्यता अभियान चलाकर ज्यादा से ज्यादा लोगों को पार्टी में जोड़ने की बात कही गई। साथ ही पंचायत कमिटी के गठन/पुनर्गठन अपने निगरानी में करवाने हेतु जिम्मेदारी दी गई। मौके पर जिला संयोजक मंडली के सदस्य श्याम यादव, हाजी समद अली, हरिवंश चौबे, सुलेमान बास्की, कुणाल अल्फ़्रेड हेम्ब्रम, मुस्लेउद्दीन अंसारी, बाबुधन मुर्मू, सुनील टुडू, हबीबुर्रहमान, जोसेफिना हेम्ब्रम, निशा शबनम हांसदा, देवीलाल हांसदा, मुकेश सिंह सहित अन्य उपस्थित थे।