जयपुर
विद्यालय में छात्राओं का अनीमिया जाँच शिविर आयोजित

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
जयपुर। शनिवार को भारत विकास परिषद मानसरोवर जयपुर द्वारा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बाढ़ देवरी में छात्राओं का अनीमिया जाँच शिविर आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भारत विकास परिषद् के अध्यक्ष ईश्वर दास गोयल ने की। विद्यालय की प्राचार्या रितु शर्मा ने आयोजन को सहयोग और मार्गदर्शन प्रदान किया। इस अवसर पर रामावतार गुप्ता, परामर्श प्रमुख प्रमोद कुमार गुप्ता, सचिव अंतु लाल अग्रवाल, वित्त सचिव मनोज गुप्ता, सीताराम शर्मा, रमेश नागपाल, विकास गुप्ता, अनिल पंजाबी, अंकित गुप्ता उपस्थित रहे। अनीमिया जांच शिविर का आयोजन शुभम केयर हॉस्पिटल, विजय पथ, मुहाना रोड के संचालक डॉ. शैलेश जैन के सौजन्य से किया गया। शिविर में डॉ. आलिया और डॉ. निशा ने छात्राओं की स्वास्थ्य जांच की तथा उन्हें अनीमिया के लक्षण, कारण एवं बचाव के बारे में जागरूक किया। शिविर में कुल 70 से अधिक छात्राओं का अनीमिया टेस्ट किया गया एवं आवश्यकतानुसार दवाइयों का वितरण भी किया गया।


