नशा विरोधी समेत साइबर एवं सड़क सुरक्षा को लेकर की गई अवेयरनेस प्रोग्राम, एसपी ने दिये महत्वपूर्ण टिप्स
Awareness program was conducted on anti-drug, cyber and road safety, SP gave important tips

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। स्थानीय विद्यालय डीएवी पब्लिक स्कूल पाकुड़ में पाकुड़ पुलिस के तत्वाधान में स्टूडेंट आउटरीच प्रोग्राम के तहत साइबर क्राइम, एंटी ड्रग एवं सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूकता अभियान कार्यक्रम का आयोजित की गई। कार्यक्रम के बतौर मुख्यातिथि पुलिस अधीक्षक निधि द्विवेदी मौजूद रही। कार्यक्रम की शुरुआत पुलिस अधीक्षक निधि द्विवेदी, विद्यालय प्राचार्य एवं नगर थाना इंचार्ज प्रयाग दास के द्वारा सामूहिक रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। पुलिस अधीक्षक ने छात्रों को इंटरनेट की दुनिया में बढ़ते खतरों और उनसे बचाव के उपाय के बारे में जानकारी साझा किया। उन्होंने फर्जी लिंक ओटीपी फ्रॉड, साइबर बलिंग, अश्लील कंटेंट और सोशल मीडिया पर होने वाली ठगी से सावधान रहने की सलाह दी। उन्होंने बच्चों को बताया कि डिजिटल युग में जितने अवसर है, उतने ही खतरे भी छिपे हैं। सतर्कता और सही जानकारी ही साइबर अपराध से सुरक्षा की मजबूत ढाल है। साथ ही उन्होंने बच्चों को नशा से दूर रहने की सलाह दी। उन्होंने बताया कि नशा के सेवन से मानसिक एवं शारीरिक समस्याएं उत्पन्न होती है। उन्होंने सभी बच्चों को नशा मुक्ति हेतु शपथ दिलाई। सड़क सुरक्षा को लेकर भी बच्चों को जागरुक करते हुए उन्होंने सभी बच्चों को सड़क वाहन के नियमों से अवगत कराया। पीपीटी के माध्यम से छात्रों को सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने के लिए प्रोत्साहित किया गया। प्राचार्य डॉ विश्वदीप चक्रवर्ती ने पाकुड़ पुलिस अधीक्षक को ऐसे कार्यक्रम आयोजन हेतु धन्यवाद ज्ञापन किया एवं बताया कि ऐसे कार्यक्रम से बच्चों के बीच आवश्यक ज्ञान एवं कौशल विकास का रास्ता सुगम होगा।



