मुरादाबाद

पितरों को समर्पित, हर महीने की अमावस्या को होगी आयोजन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
मुरादाबाद। अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद और राष्ट्रीय बजरंग दल ने भव्य भंडारा आयोजित किया गया। यह भंडारा पीतल नगरी रोडवेज के निकट दक्षिण मुखी हनुमान जी मंदिर के बाहर आयोजित हुआ।इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने मां अन्नपूर्णा और भगवान श्री कृष्ण की छठी महोत्सव में प्रसाद के रूप में कढ़ी-चावल का भोग लगाया।
भंडारा हर महीने की अमावस्या को आयोजित किया जाएगा
राष्ट्रीय बजरंग दल के प्रदेश अध्यक्ष रोहन सक्सेना ने बताया कि यह भंडारा हर महीने की अमावस्या को आयोजित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस भंडारे के माध्यम से हम अपने पूर्वजों को याद करते हैं और उन्हें भोजन के रूप में श्रद्धांजलि देते हैं। कार्यक्रम में कई प्रमुख लोग उपस्थित थे, जिनमें अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद के महानगर अध्यक्ष सुरेश कुमार गुप्ता, महामंत्री अमित अग्रवाल और अन्य पदाधिकारी शामिल थे।रोहन सक्सेना ने बताया कि, अगला भंडारा 21 सितंबर 2025 को आयोजित किया जाएगा। इस भंडारे का उद्देश्य हिंदू समाज की प्राचीन परंपरा को जीवित रखना है, जिसमें अमावस्या की तिथि पर पितरों के लिए भोजन की व्यवस्था की जाती है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button