मेरठ

शिक्षा के महत्व विषय पर विद्यालय के बच्चों से की चर्चा

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

मेरठ। इनर व्हील क्लब (प्रभात) मेरठ के सदस्यों ने प्राथमिक विद्यालय कृष्णपुरी में पहुँचकर विद्यालय के बच्चों से शिक्षा के महत्व विषय पर चर्चा करते हुए हमारे जीवन में शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला। विद्यालय के प्रधानाध्यापक विनीत गुप्ता ने बच्चों को सम्बोधित करते हुए कहा कि शिक्षा हमारे जीवन के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है यह हमें जीवन में आगे बढ़ने के मार्ग को खोलती है तथा अपने साथ-साथ अन्य के जीवन में भी राह दिखाने का अवसर प्रदान करती है। उन्होंने कहा कि यदि हम खुद शिक्षित होगें तो समाज भी सभ्य होगा तथा कुरीतियों को भी अंत होगा। क्लब की अध्यक्ष श्रीमती रेखा अग्रवाल व सचिव श्रीमती मणि बंसल ने बच्चों से उनके भविष्य के बारे में बातचीत करते हुए शिक्षा के महत्व को विस्तारपूर्वक समझाया। इसके उपरान्त क्लब की सदस्यों द्वारा छात्र/छात्राओं को स्टेशनरी व खाने-पीने का सामान वितरित किया गया तथा शिक्षकों को भी सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर श्रीमती संगीता गोयल, प्रतिमा भार्गव, दीपमाला, आँचल गुप्ता, सुमनलता, विनीता देवी, विधि आदि उपस्थित रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button