लखनऊ

आगरा एक्सप्रेस-वे पर वरूण विहार योजना

300 एकड़ में लॉजिस्टिक पार्क, 800 एकड़ में ग्रीन बेल्ट और गोल्फ कोर्स

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

 

लखनऊ : लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) ने आगरा एक्सप्रेस-वे पर प्रस्तावित वरूण विहार योजना के तहत एक महत्वाकांक्षी परियोजना की शुरुआत की है। इस योजना के अंतर्गत 300 एकड़ क्षेत्र में लॉजिस्टिक पार्क/ट्रांसपोर्ट नगर और लगभग 800 एकड़ में पार्क, ग्रीन बेल्ट एवं गोल्फ कोर्स विकसित किया जाएगा। परियोजना में 15,000 से अधिक भूखंड सृजित किए जाएंगे, जो क्षेत्र के आर्थिक और सामाजिक विकास को गति प्रदान करेंगे।

एलडीए ने योजना के लिए भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू कर दी है। किसानों से सहमति के आधार पर जमीन क्रय की जा रही है। इसी क्रम में दोना गांव के भूमि स्वामियों नसीम अहमद, कल्लू राम, श्रीराम और कल्लू खान ने अपनी लगभग 10 बीघा भूमि का बैनामा प्राधिकरण के पक्ष में किया। एलडीए उपाध्यक्ष ने इन किसानों को 6.9 करोड़ रुपये की प्रतिकर राशि के डिमांड ड्राफ्ट सौंपे। इस अवसर पर एलडीए कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में सचिव विवेक श्रीवास्तव, अपर सचिव ज्ञानेंद्र वर्मा, सी.पी. त्रिपाठी, एसडीएम विराग करवरिया, सहायक लेखाधिकारी विनोद श्रीवास्तव, तहसीलदार कुमकुम मिश्रा, नायब तहसीलदार प्रवेश कुमार सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी और अभियंता उपस्थित रहे। एलडीए के इस कदम से न केवल क्षेत्र का बुनियादी ढांचा मजबूत होगा, बल्कि रोजगार सृजन और पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा मिलेगा। योजना के शीघ्र कार्यान्वयन के लिए प्राधिकरण ने सभी तैयारियां तेज कर दी हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button