हापुड़
बंदरों के झुंड ने स्कूटी सवार परिवार पर किया हमला

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
हापुड़ (यूपी) यूपी के जनपद हापुड नगर के विवेक विहार कॉलोनी में एक बार फिर बंदरों के झुंड का आतंक दिखाई दिया । स्कूटी सवार एक परिवार के तीन लोगों पर बंदरों के झुंड ने हमला कर दिया। हमले से बचने के लिए स्कूटी सवार लोगों ने वहां एक घर के अंदर घुसकर अपनी जान बचाई। घर में घुसने के बाद भी बंदरों के झुंड ने परिवार के लोगों का पीछा नहीं छोड़ा जो लगातार उन पर हमला करने के लिए आमादा नजर आए। हापुड़ में बंदरों के हमले वाली घटना का सीसीटीवी वीडियो देखने के बाद स्थानीय लोगों में दहशत की स्थिति है। लेकिन अनेक शिकायतों के बाद भी क्षेत्र में लगातार बंदरों के बढ़ते आतंक पर हापुड नगर पालिका परिषद के अधिकारी लगाम लगाने में विफल साबित हो रहे हैं।



