
नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। शहर और ग्रामीण इलाकों में करीब एक घंटे तक तेज हवा के साथ मूसलाधार बारिश हुई और ओले पड़े। इस कारण धान की पकी फसल खेतों में बिछ गई है। इससे किसानों को काफी नुकसान की आशंका है। एक सप्ताह में तैयार होने वाली धान की फसल की कटाई में अब दिक्कत होगी। बारिश से आलू,मक्का, टमाटर की फसल को नुकसान होगा। गन्ने की फसल को इस बारिश से फायदा रहेगा। सोमवार शाम तीन बजे बादल छा गए और मूसलाधार बारिश शुरू हो गई। तेज हवा के साथ ओले भी गिरने लगे। इन दिनों धान की फसल की कटाई शुरू हो गई।
हवा के साथ बारिश से धान की खड़ी फसल खेतों में बिछ गई। बारिश से मक्का, टमाटर, आलू की फसल को भी नुकसान की आशंका है। आलू की फसल भी खराब होने का अनुमान है। इस अतिवृष्टि को लेकर जिला कृषि अधिकारी से फोन पर संपर्क साधने की कोशिश की गई लेकिन संपर्क हो नहीं पाया !



