पाकुड़

झारखंड आइएएस ऑफिसर्स वाइव्स एसोसिएशन की सराहनीय कदम, 51 टीबी रोगियों को लिया गोद

Jharkhand IAS Officers' Wives Association takes commendable step, adopts 51 TB patients

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। जिले के पीवीटीजी समुदाय के अन्तर्गत आनेवाले कुल 51 टीबी रोगियों को प्रोजेक्ट जागृति के तहत JIASOWA (झारखंड आइएएस ऑफिसर्स वाइव्स एसोसिएशन) द्वारा छह माह की अवधि के लिए व्यापक सहयोग सहित गोद लिया गया है। *इस अवसर पर कल दिनांक 09 अक्टूबर को रांची स्थित मोरहाबादी मैदान में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन व गांडेय विधायक कल्पना मुर्मु सोरेन के कर-कमलों से जिला यक्ष्मा पदाधिकारी, पाकुड़ डॉ के.के सिंह को उक्त योजना के अन्तर्गत ₹1,83,600/- (एक लाख तिरासी हजार छह सौ रुपये) का चेक प्रदान किया गया। यह पहल टीबी रोगियों के समग्र पोषण एवं स्वास्थ्य सुधार के उद्देश्य से राज्य सरकार की “टीबी मुक्त झारखंड अभियान को सशक्त बनाएगी। इस अवसर पर माननीय मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि राज्य सरकार टीबी उन्मूलन के लक्ष्य को लेकर गंभीरता से कार्य कर रही है। समाज के सबसे वंचित वर्गों तक स्वास्थ्य सेवाओं की पहुनच सुनिश्चित करना हमारी प्राथमिकता है। झारखण्ड आइएएस ऑफिसर्स वाइव्स एसोसिएशन द्वारा पीवीटीजी समुदाय के टीबी रोगियों को गोद लेने की यह पहल न केवल सराहनीय है, बल्कि इससे समुदाय के स्वास्थ्य सुधार में ठोस परिवर्तन देखने को मिलेगा।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button