खैरथल

जिला कलेक्टर और एसपी को सौंपा ज्ञापन

असामाजिक तत्वों पर लगाम लगाने की मांग

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
खैरथल :  दीपावली के त्यौहार पर आनंद नगर कॉलोनी के निवासियों ने मंगलवार को पुलिस और प्रशासन से सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करने की मांग की है। क्षेत्रवासियों ने जिला कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर दीपावली की रातों में असामाजिक तत्वों पर लगाम लगाने की मांग की है ज्ञापन में बताया गया है कि पिछले कुछ वर्षों से दीपावली के दौरान आनंद नगर से किशनगढ़ रोड तक का क्षेत्र उपद्रवियों का अड्डा बन जाता है। नशे में धुत युवक तेज रफ्तार से मोटरसाइकिलें दौड़ाते हैं, पटाखों से शोर मचाते हैं और आस-पड़ोस के लोगों को परेशान करते हैं। इस स्थिति में महिलाओं और बच्चों के लिए घर से बाहर निकलना मुश्किल हो जाता है।
निवासियों ने शिकायत की है कि कई बार पुलिस को सूचना देने के बावजूद उपद्रवी मौके से फरार हो जाते हैं, जिससे उनके हौसले बुलंद रहते हैं। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि दीपावली पर्व के दौरान इस मार्ग पर पुलिस गश्त बढ़ाई जाए, सीसीटीवी की जांच की जाए और असामाजिक तत्वों पर कड़ी कार्रवाई की जाए ताकि नागरिक निडर होकर त्योहार मना सकें।ज्ञापन पर
रॉकी कुमार, दीपक, हेमंत शर्मा, सोनू, कमलेश, नितिन, रमेश, मनीष, राजेश, श्याम सुंदर, वासुदेव लखानी, इंद्र कुमार, जयप्रकाश, भवानी सिंह सहित दर्जनों लोगों ने हस्ताक्षर किए
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button