गाजियाबाद

खनन माफियाओं पर होगी जल्द सख्त कार्रवाई: एडीएम (एल

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
लोनी गाजियाबाद : अवैध खनन और प्रदूषण फैलाने वाली औद्योगिक इकाइयों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर भारतीय किसान यूनियन अनाज लंबे समय से शासन, प्रशासन और सरकार को ज्ञापन भेज रहा है, लेकिन अब तक इस दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया था।
इसी मुद्दे को लेकर 27 नवंबर को भारतीय किसान यूनियन अनाज का एक प्रतिनिधिमंडल संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष पं. सचिन शर्मा के नेतृत्व में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से गाजियाबाद आगमन के दौरान मुलाकात करने वाला था। परंतु स्थानीय प्रशासन ने 26 नवंबर की रात ही पं. सचिन शर्मा को उनके आवास पर नजरबंद कर दिया, जिसके चलते संगठन अपनी मांगें मुख्यमंत्री के समक्ष नहीं रख सका।
लोनी तहसील में प्रशासन से हुई मुलाकात
शनिवार को किसान संगठन के पदाधिकारी व कार्यकर्ता लोनी तहसील पहुंचे, जहां वे एसडीएम से मिलने आए थे, लेकिन उनकी मुलाकात एडीएम (एल) से हुई।
संगठन ने एडीएम (एल) को एक लिखित ज्ञापन सौंपते हुए मांग की कि क्षेत्र में चल रहे अवैध खनन और प्रदूषण फैलाने वाले उद्योगों पर तत्काल सख्त कार्रवाई की जाए।
जिस पर एडीएम ने आश्वासन दिया कि प्रशासन जल्द ही ऐसी इकाइयों और माफियाओं पर कठोर कदम उठाएगा तथा कानून के अनुसार कार्यवाही निश्चित रूप से की जाएगी।
प्रतिनिधिमंडल में ये रहे मौजूद
राष्ट्रीय अध्यक्ष पं. सचिन शर्मा के नेतृत्व में पहुंचे प्रतिनिधि मंडल में युवा मंडल अध्यक्ष सत्येंद्र गुर्जर, वरिष्ठ किसान नेता नरोत्तम शर्मा, प्रदेश सचिव रामगोपाल, फुरकान, सोनू सिंह, प्रेम सिंह, बल्लू चौधरी, बंटी शर्मा, संदीप गुर्जर, बलराम चौधरी, आकाश खन्ना, ललित कुमार, ओमप्रकाश कश्यप, योगेश सिंह, मोहित वर्मा, देवेंद्र चौधरी, अवनीत बंसल, रोहित राणा समेत दर्जनों किसान कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button