पाकुड़

पाकुड़ पुलिस का एंटी क्राइम वाहन चेकिंग अभियान

Pakur Police's anti-crime vehicle checking campaign

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। 15 दिसंबर 2025 को यातायात प्रभारी पाकुड़ के नेतृत्व में शहर के कोल नो एंट्री के समीप एंटी क्राइम वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान आने-जाने वाले दोपहिया व चारपहिया वाहनों की सघन जांच की गई। पुलिस द्वारा वाहन के कागजात, हेलमेट, सीट बेल्ट तथा अन्य सुरक्षा मानकों की जांच की गई। यातायात प्रभारी ने बताया कि इस प्रकार के अभियान का उद्देश्य अपराध पर अंकुश लगाना, यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित कराना तथा आम नागरिकों की सुरक्षा को मजबूत करना है। अभियान के दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गये।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button