हापुड़

नाबालिग बेटी ने अपनी मां पर जबरन बेचने और शादी कराने का लगाया गंभीर आरोप

थाने पहुंची मां बेटी के रिश्ते को महिला थाना प्रभारी ने काउंसिलिंग से बचाया..

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

एक माह से अपनी मां से अलग रह रही नाबालिग मां के साथ घर गई….

हापुड़ (यूपी) – यूपी के जनपद हापुड़ में 16 वर्षीय नाबालिग बेटी ने अपनी ही मां पर उसे बेचने और अधेड़ व्यक्ति से जबरन शादी कराने का गंभीर आरोप लगाया है। मां की शिकायत के बाद महिला थाने में बयान के बाद किशोरी ने मां के साथ रहने से इनकार कर दिया लेकिन महिला थाना प्रभारी द्वारा काउंसिलिंग के बाद बेटी अपनी मां के साथ खुशी खुशी चली गई ।

नाबालिग लड़की ने बताया कि , उसकी मां उसे जनपद बुलंदशहर के खुर्जा ले गई थी, जहां उसकी जबरन गोद भराई करा दी गई। पीड़िता ने महिला थाने में आरोप लगाया कि ,  खुर्जा में उसे डराते हुए उसकी पिटाई की गई और घर में जबरन बंद करके रखा गया । किसी तरह मौका पाकर वह वहां से भाग निकली लेकिन हापुड़ स्थित अपने घर पहुंचने पर मां ने उसके साथ फिर मारपीट शुरू कर दी । इसके साथ ही नाबालिग ने आरोप लगाया है कि उसकी मां उससे जबरन दूसरे लोगों के घरों में झाडू-पोछा और बर्तन साफ करने का काम भी करने को मजबूर कर रही है। इसी दौरान वह एक घर में काम करने गई, जहां घर की मालकिन ने उसकी कम उम्र देखते हुए उसकी मदद का आश्वासन देकर उसे अपने पास घर में रख लिया । लेकिन मां वहां भी झगड़ा करने पहुंच गई।

इस मामले में महिला थाना में शिकायत की गई । जिसके बाद थाना प्रभारी इंस्पेक्टर अरुणा राय के समक्ष नाबालिग ने साफ शब्दों में कहा कि वह अपनी मां के साथ नहीं रहना चाहती। उसने कहा कि उसकी मां उसे बेचना चाहती है और अधेड़ व्यक्ति से जबरन शादी कराना चाहती है। नाबालिग लड़की ने कहा कि वह जिस महिला के साथ पिछले एक महीने से उसके साथ रह रही है, उसी के साथ रहना चाहती है। इस पूरे मामले की गंभीरता को देखते हुए महिला थाना प्रभारी इंस्पेक्टर अरुणा राय ने नाबालिग युवती और उसकी मां को समझाते हुए काउंसिलिंग की । जिसके बाद युवती अपनी मां के साथ घर जाने को राजी हो गई । इस मामले में पुलिस की कार्यप्रणाली से मां बेटी का रिश्ता बच गया ।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button