मथुरा

आंगन में लोहड़ी जलाई, गिद्दा संग किया भांगड़ा

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
मथुरा। नया नगला में लोहड़ी का त्योहार पंजाबी समाज ने धूमधाम से मनाया। शाम को घरों के आंगन में लोहड़ी जलाई गई। सपरिवार और आस-पड़ोसियों के साथ लोहड़ी की परिक्रमा कर मूंगफली, रेवड़ी, पॉपकॉर्न, तिल और चावल अर्पित किए। ढोल की थाप पर गिद्दा और भांगड़ा किया गया। जिन घरों में बेटे का जन्म हुआ है या बेटे की शादी हुई वहां खासतौर पर जश्न मनाया गया। पड़ोसी भी खुशी में शामिल हुए। मंगलवार सुबह से ही शहर की पंजाबी बस्तियों में लोहड़ी की रौनक दिखाई दी। शहर की पंजाबी कॉलोनी, पंचशील कॉलोनी, लालाराम मार्ग आदि में पंजाबी समाज के लोगों में त्योहार को लेकर खासा उत्साह नजर आया। शाम होते ही पंजाबी बस्तियों में जश्न का दौर शुरू हो गया। अग्नि प्रज्ज्वलित कर लोहड़ी जलाई गई और उसकी परिक्रमा करते हुए पारंपरिक नृत्य भांगड़ा किया गया। लोहड़ी की अग्नि में मूंगफली, खजूर, गजक, मक्का और रेवड़ी डाली गई। सभी को यह खाद्य वस्तुएं वितरित की गईं। देर रात तक लोग भांगड़ा के अलावा फिल्मी गीतों पर थिरकते नजर आए।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button