हापुड़

हाईवे पर बाइक सवार युवक बना सुपरमैन..

वीडियो सोशल मीडिया में हुई वायरल...

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

हापुड़ – हापुड़ में हाईवे NH 9 पर बाइक सवार युवक बना सुपरमैन । हाईवे पर बाइक सवार युवकों  का जानलेवा स्टंट की वीडियो सामने आई है । नेशनल हाईवे NH 9 पर युवकों ने बनाई रील। अब सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रही है ।यह सारा मामला हापुड़ के थाना बाबूगढ़ क्षेत्र में हाइवे NH 9 का है।

उत्तर प्रदेश के जनपद हापुड़ में नेशनल हाईवे NH-9 पर एक बार फिर युवकों की जानलेवा स्टंटबाजी की वीडियो सामने आई है । थाना बाबूगढ़ क्षेत्र में हाईवे पर बाइक सवार एक युवक खुद को सुपरमैन समझते हुए खतरनाक हरकतें करता नजर आ रहा है । वीडियो में युवक बाइक चलाते हुए शरीर को आगे की ओर लटकाकर, हाथ फैलाकर सुपरमैन जैसा पोज दे रहा है, जबकि बाइक तेज रफ्तार में दौड़ रही है। यह सब सोशल मीडिया पर रील बनाने के लिए किया गया, जो अब वायरल हो चुका है। हाईवे जैसी व्यस्त सड़क पर , जहां भारी वाहनों का आवागमन लगा रहता है, युवक ऐसी लापरवाही बरत रहे हैं। यह स्टंट न केवल खुद की जान को खतरे में डाल रहा है, बल्कि अन्य राहगीरों, वाहन चालकों के लिए भी बड़ा जोखिम पैदा कर रहा है। हापुड पुलिस और ट्रैफिक विभाग बार-बार चेतावनी देते हैं कि हाईवे पर स्टंटबाजी, ओवरलोडिंग या बिना हेलमेट के चलना गंभीर अपराध है। ऐसे मामलों में चालान के साथ-साथ FIR भी दर्ज की जाती है। अभी कुछ दिन पहले ही हापुड़ के NH-9 पर ही एक बाइक पर पांच युवकों के स्टंट का वीडियो वायरल हुआ था जिसके बाद यातायात  पुलिस ने 31 हजार रुपये का भारी चालान काटा था। लेकिन सोशल मीडिया की चमक और लाइक्स के लालच में युवा पुलिस की इन कार्यवाहियों को नजर अंदाज कर रहे हैं ।

बाबूगढ़ थाना प्रभारी इंस्पेक्टर मुनीश प्रताप सिंह ने बताया कि वायरल वीडियो के आधार पर इन युवकों की तलाश कर उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जाएगा और सख्त सजा देते हुए भारी चालान की कार्यवाही भी की जाएगी । वायरल वीडियो के आधार पर युवकों की तलाश की जा रही है ।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button