गोड्डा

महागामा नगर पंचायत वार्ड 8 से मुन्नी कुमारी ने ठोका चुनावी दावा

नामांकन में उमड़ा जनसमर्थन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
महागामा : नगर पंचायत चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी लगातार तेज होती जा रही है। इसी क्रम में वार्ड संख्या 8 से शिक्षित एवं कर्मठ प्रत्याशी मुन्नी कुमारी ने आज विधिवत रूप से अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। नामांकन के दौरान वार्ड में उत्साह और जनसमर्थन का नज़ारा देखने को मिला। नामांकन प्रक्रिया के समय बड़ी संख्या में समर्थक, स्थानीय नागरिक और शुभचिंतक मौजूद रहे। समर्थकों की मौजूदगी और नारेबाजी से पूरा क्षेत्र चुनावी माहौल में रंगा नजर आया। नामांकन के बाद जनता का प्यार-दुलार और समर्थन साफ तौर पर देखने को मिला, जिससे वार्ड संख्या 8 में चुनावी चर्चा और भी तेज हो गई है। इस अवसर पर प्रत्याशी मुन्नी कुमारी ने कहा कि यदि जनता उन्हें सेवा का अवसर देती है, तो वे वार्ड के सर्वांगीण विकास के लिए पूरी ईमानदारी और पारदर्शिता के साथ कार्य करेंगी। उन्होंने बताया कि सड़क, नाली, पेयजल, स्वच्छता, स्ट्रीट लाइट, शिक्षा एवं स्वास्थ्य जैसी बुनियादी सुविधाएं उनकी प्राथमिकता में शामिल रहेंगी। वहीं निवेदक माखन पंडित ने कहा कि मुन्नी कुमारी एक शिक्षित, कर्मठ और जमीनी स्तर से जुड़ी हुई उम्मीदवार हैं, जिन्हें वार्ड की जनता का भरपूर समर्थन मिल रहा है। उन्होंने विश्वास जताया कि वार्ड संख्या 8 की जनता विकास, ईमानदारी और साफ-सुथरी छवि वाले प्रतिनिधि को चुनेगी।नामांकन के साथ ही वार्ड संख्या 8 का चुनावी मुकाबला और भी रोचक हो गया है। आने वाले दिनों में चुनाव प्रचार तेज होने की उम्मीद है, वहीं मतदाता अब प्रत्याशियों के वादों, कार्यशैली और जनसंपर्क पर अपनी नजरें टिकाए हुए हैं।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button