स्वदेशी मेला में लोगों को लुभा रही है बिहार की प्रसिद्ध लिट्टी चोखा

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
बोकारो। स्वदेशी जागरण मंच,बोकारो द्वारा आयोजित 24वां इस्पातांचल स्वदेशी मेला नगर वासियों को लुभा रहा है। जैसे-जैसे मेला अपने समापन की ओर बढ़ रही है वैसे ही मेले मे नगर वासियों का जन सैलाब दिन-ब-दिन बढ़ता जा रहा है। मेला में लोगों को सबसे ज्यादा लुभा रही है चटपटी लिट्टी चोखा। इस 10 दिवसीय मेला में सबसे ज्यादा बिक्री और मांग लिट्टी चोखा की होती है। लिट्टी चोखा के स्टॉल संभाल रहे नवीन कुमार सिंह एवं राकेश रंजन ने बताया कि मेला घूमने आए लोग मेला घूमने के उपरांत लिट्टी चोखा का स्वाद लेना नहीं भूलते हैं क्योंकि यहां कम कीमत में बेहतर सामान उपलब्ध कराया जाता है। उन्होंने कहा कि ₹10 में हमारा लिट्टी मार्केट की लिट्टी से दोगुना होता है यानी कि जो ₹20 में आप दो लिट्टी लेंगे ,हमारे यहां ₹10 में वह लिट्टी आपको मिल जाएगी। इस लिट्टी की खासियत है कि यहां दूध से आटा को गूंथा जाता है जिसके कारण लिट्टी मुलायम व मजेदार बनती है। इधर मंगलवार को मंच द्वारा भजन गीत एवं संगीत कार्यक्रम का आयोजन किया गया । जिसमें मुकेश शारदा म्यूजिकल ग्रुप के शांतनु जी द्वारा सर्वप्रथम वंदे मातरम गीत के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई। कार्यक्रम में सबसे ज्यादा आकर्षित करने वाले दिव्यांग सुनील जी के गीतों ने लोगों को मंत्र मुक्त कर दिया। इसके उपरांत शाम को अय्यप्पा पब्लिक स्कूल के बच्चों द्वारा नृत्य – संगीत कार्यक्रम में समा बांध लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया। कार्यक्रम की शुरुआत सर्वप्रथम गणेश वंदना के साथ हुई। जिसमें अय्यप्पा विद्यालय कि छात्रा अदिति कुमारी, श्रीनिका नायर, रिचा कुमारी, तियासा पॉल व अनुष्का ने गणेश वंदना कर पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। इसके बाद स्लो डांस, स्लो सॉन्ग आदि में विद्यालय के छात्राओं ने उम्दा प्रदर्शन करते हुए खूब वाहवाही बटोरी। निर्णायक मंडली में बलराम चंद्र मजूमदार, शिल्पा, निर्मल पांडे, सरोज कुमार व उल्लास एम शामिल थे.



