गाजियाबाद

लोनी के ट्रोनिका सिटी में ई-वेस्ट जलाने से बढ़ा प्रदूषण

स्थानीय निवासियों ने की कार्रवाई की मांग

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
लोनी गाजियाबाद :  क्षेत्र के ट्रोनिका सिटी में अवैध रूप से ई-वेस्ट (इलेक्ट्रॉनिक कचरा) जलाए जाने से क्षेत्र के लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस संबंध में स्थानीय निवासियों ने उच्चाधिकारियों को अपना शिकायती पत्र भेजकर इस मामले में तत्काल कार्रवाई की मांग की है।
शिकायतकर्ताओं के अनुसार क्षेत्र में मौजूद कुछ फैक्ट्रियों के बाहर प्रतिदिन ई-वेस्ट जलाया जा रहा है, जिससे जहरीला धुआँ फैलता है और आसपास रहने वाले लोगों के स्वास्थ्य पर गंभीर दुष्प्रभाव पड़ रहा है। पत्र में कहा गया है कि इस धुएँ से बच्चों और बुजुर्गों को साँस संबंधी दिक्कतें हो रही हैं, जबकि पूरे इलाके में बदबू भी फैल रही हैं स्थानीय लोगों ने पुलिस से अवैध कचरा जलाने की गतिविधि पर रोक लगाने, दोषी व्यक्तियों एवं संस्थानों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने तथा भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए सख्त निगरानी व्यवस्था बनाने की मांग की है।
इसके साथ ही शिकायत में यह भी उल्लेख किया गया है कि ई-वेस्ट जलाना पर्यावरण संरक्षण अधिनियम एवं संबंधित कानूनों के तहत दंडनीय अपराध है, फिर भी क्षेत्र में खुलेआम इस तरह की अवैध गतिविधि जारी है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो प्रदूषण की यह समस्या और गंभीर हो सकती है। वहीं, पुलिस द्वारा शिकायत पर आवश्यक कार्रवाई किए जाने की संभावना जताई जा रही है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button