पति,पत्नी और वो का सड़क पर हाईवोल्टेज ड्रामा…

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो
हापुड़ (यूपी)- वेलेंटाइन डे पर पति,पत्नी और वो का सड़क हुआ जमकर हंगामा । आज वेलेंटाइन डे पर पति ने पत्नी को उसके प्रेमी के साथ सड़क पर बाइक से घूमते पकड़ा। बीच सड़क पर हुई जमकर मारपीट । मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर हो रहा है वायरल। सड़क पर हाईवोल्टेज ड्रामा मचा।
हापुड नगर कोतवाली क्षेत्र के मेरठ रोड का है।
हापुड़ से एक चौंकाने वाली वीडियो सामने आई है । जहां वेलेंटाइन डे के मौके पर पति, पत्नी और वो ( उसके कथित प्रेमी ) के बीच सड़क पर हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला है। हापुड़ नगर कोतवाली क्षेत्र में मेरठ रोड पर आज वेलेंटाइन डे पर एक पति ने अपनी पत्नी को उसके प्रेमी के साथ बाइक पर घूमते हुए देख लिया । जैसे ही पति ने दोनों को पकड़ा , मौके पर ही गुस्सा भड़क उठा और बीच सड़क पर ही तीनों के बीच जमकर मारपीट शुरू हो गई । पति ने पत्नी और उसके प्रेमी पर हाथ उठाया और दोनों तरफ से जमकर गाली गलौज और हाथापाई हुई । इस दौरान सड़क से गुजर रहे राहगीर और आसपास के लोग जमा हो गए और पूरे घटनाक्रम की वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में कर दी । वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें सड़क पर हंगामा और मारपीट का साफ नजारा दिख रहा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को संभाला और तीनों पक्षों को हापुड नगर कोतवाली ले गई है ।पुलिस ने इस मामले में पति , पत्नी और प्रेमी युवक का शांति भंग की धारा में कार्यवाही की है ।



